फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: हिस्ट्रीशीटर हरेंद्र मसीह के घर के सोफा सेट, झाडू से लेकर किचन के बर्तन तक पुलिस ने किया कुर्क

Wed, 23 Oct 2024 10:38 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के घर पहुंचकर धारा 83 की कार्रवाई पूरी की। इस दौरान कुल 24 वस्तुओं की कुर्की हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिन के इंतजार के बाद आखिरकार बुधवार को पुलिस हिस्ट्रीशीटर हरेंद्र मसीह की चल संपत्तियां कुर्क कर सकी। कानपुर पुलिस दो दिन से यहां डेरा डाले रही, लेकिन जरूरी कागजात न होने पर कार्रवाई नहीं कर पा रही थी। बुधवार को जिलाधिकारी की ओर से अनुज्ञा पत्र जारी होने के बाद पुलिस ने झोकनबाग स्थित उसके घर पहुंचकर धारा 83 की कार्रवाई पूरी की। इस दौरान घर में मिली सभी चल संपत्तियां पुलिस ने कुर्क कर दी।

विज्ञापन


कानपुर कोतवाली से उपनिरीक्षक सोनीलाल गौतम की अगुवाई में पुलिस टीम सोमवार को यहां कार्रवाई के लिए पहुंच गई थी लेकिन, विरोध के चलते कार्रवाई नहीं कर सकी। इजाजत मिलने के बाद बुधवार दोपहर पुलिस टीम ने झोकनबाग स्थित हरेंद्र मसीह के घर पहुंचकर कार्रवाई की। घर में मिले सोफा सेट, टीवी, पलंग, झाड़ू से लेकर किचन के बर्तन तक कुर्क कर दिए। इस दौरान कुल 24 वस्तुओं की कुर्की हुई। हरेंद्र मसीह की चल संपत्ति की कुर्की की कोशिश में भी झांसी पुलिस है लेकिन, उसके पहले ही कानपुर पुलिस ने कार्रवाई कर दी, हालांकि इस कार्रवाई में कानपुर पुलिस को नाको चने चबाने पड़ गए।

पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध करते हुए हरेंद्र मसीह के अधिववक्ताओं ने इसे ट्रस्ट की संपत्ति बताया। उनका कहना था जिला प्रशासन की अनुमति भी नहीं ली गई। इसके चलते दो दिन कार्रवाई अटकी रही। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक कानपुर पुलिस ने चल संपत्ति कुर्क कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें