फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेबी शैंपू के 14 नमूने लिए, 68 नग सीज किए

विज्ञापन
विज्ञापन
बेबी शैंपू के 14 नमूने लिए, 68 नग सीज किए
विज्ञापन


झांसी। औषधि विभाग की टीम ने बुधवार को छापामारी की। इस दौरान दो प्रतिष्ठानों से जॉनसन बेबी शैंपू के चौदह नमूने एकत्र किए गए। इसके अलावा निम्न स्तर के बेबी शैंपू के 68 नग सीज किए गए, जिन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन

राजस्थान के औषधि नियंत्रण विभाग की जांच में जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी द्वारा निर्मित बेबी नो मोर टिअर्स शैंपू के दो बैच का उत्पादन निम्न स्तर का पाया गया था। शैंपू में हानिकारक तत्व फॉर्मिल्डिहाइड पाया गया था। इस पर सभी राज्यों को इसकी बिक्री रोकने के निर्देश दिए गए थे। बुधवार को सहायक औषधि आयुक्त अतुल उपाध्याय के नेतृत्व में टीम ने प्रतिष्ठानों पर छापामारी की। सीपरी बाजार में मेसर्स राम औषधि भंडार से बेबी शैंपू के 10 नमूने लिए गए। इसके अलावा अजंता सेल्स कार्पोरेशन से चार नमूने लिए गए। यहां पर राजस्थान में निमभन स्तर के पाए गए बैच बीबी 58204 के बेबी शैंपू के 68 नग मिले। यह सील कर दिए गए हैं। इन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। छापामार टीम में औषधि निरीक्षक उमेश कुमार भारती और औषधि सहायक फूल सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें