फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न से तंग आकर लिया फैसला: जय सिंह को 20 साल पहले बना दिया था जावेद, अब फिर अपनाया हिंदू धर्म

Sat, 14 Aug 2021 06:42 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

गोविंद चौराहा निवासी युवक ने बताया कि मिशन कंपाउंड निवासी एक व्यक्ति के यहां वो घर का कामकाज करता था। लगभग 20 साल पहले उस व्यक्ति ने दबाव बनाकर धर्म परिवर्तन करा दिया। मुस्लिम समुदाय का व्यक्ति उसके साथ लगातार मारपीट और उत्पीड़न करता रहा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

20 साल पहले जय सिंह से जावेद बने युवक ने परिवार के साथ शनिवार को हिंदू धर्म अपना लिया। यही नहीं, युवक ने धर्म परिवर्तन कराने वाले मुस्लिम समुदाय के व्यक्ति पर भी उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

गोविंद चौराहा निवासी युवक ने बताया कि मिशन कंपाउंड निवासी एक व्यक्ति के यहां वो घर का कामकाज करता था। लगभग 20 साल पहले उस व्यक्ति ने दबाव बनाकर धर्म परिवर्तन करा दिया। मुस्लिम समुदाय का व्यक्ति उसके साथ लगातार मारपीट और उत्पीड़न करता रहा। 

चार साल पहले उनकी मुस्लिम समुदाय की महिला से शादी भी करा दी। इसके बाद भी उसका उत्पीड़न किया जाता रहा। इससे तंग आकर जावेद परिवार के साथ भोपाल चला गया। जानकारी होने पर उक्त व्यक्ति भोपाल भी पहुंच गया। साथ ही चोरी का भी मुकदमा दर्ज करा दिया। जावेद फिर झांसी लौट आया। शनिवार को उसने पत्नी और बेटे के साथ सिध्देश्वर मंदिर में हिंदू धर्म अपना लिया। इसके बाद उसने अपना नाम फिर से जय सिंह, पत्नी का माया और बेटे का विजय रख दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें