फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 लाख आबादी, 43.50 लाख लोगों का सर्वे, फिर भी नहीं थमा कोरोना

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले में सरकारी मशीनरी की कोरोना वायरस की रोकथाम के दावों की हवा निकलती नजर आ रही है। सर्विलांस कार्य के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा झांसी की 20 लाख की आबादी के सापेक्ष 43.50 लाख लोगों का सर्वे किया जा चुका है। आंकड़ों को देखकर लगता है कि हर व्यक्ति का दो बार सर्वेक्षण किया जा चुका है। वहीं, अब तक संक्रमित मिले कोरोना मरीजों के मुकाबले सर्वेक्षण में डेढ़ गुने ज्यादा बुखार, खांसी और सांस के मरीज मिल चुके हैं। इसके बावजूद न तो कोरोना थम रहा है और न ही वायरस से होने वाली मौतें।
विज्ञापन

झांसी में बेकाबू हो चुका कोरोना अभी तक नियंत्रण में नहीं आया है। हाईकोर्ट ने भी जिले के हालातों पर चिंता जताई है। कोरोना वायरस के मामलों की रोकथाम के लिए जुलाई में सर्विलांस का काम शुरू हुआ था। पांच जुलाई से 15 जुलाई तक चले सर्वेक्षण कार्य में ही स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सर्विलांस कार्य के दौरान 20 लाख की पूरी आबादी का सर्वे कर लिया था। इन 10 दिनों में टीमों ने 4,74,608 घरों में 21,16,882 लोगों का सर्वे किया गया, जिसमें 2170 व्यक्तियों में बुखार, खांसी
और सांस लेने में परेशानी होने के लक्षण मिले। इसके बाद 16 जुलाई से बुधवार तक 22.32 लाख लोगों का सर्वेक्षण किया जा चुका है। कुल मिलाकर 10 लाख से ज्यादा घरों में 43.49 लाख से ज्यादा लोगों का सर्विलांस के दौरान सर्वेक्षण किया जा चुका है। इस दौरान 6059 लोगों में बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ के लक्षण वाले मरीज मिल चुके हैं, जो कि मौजूदा समय में संक्रमित मिले चार हजार कोविड मरीजों की तुलना में डेढ़ गुना है। इसके बावजूद जिले में कोरोना वायरस के मामलों में ब्रेक नहीं लग पा रहा है और न ही कोविड से मौतें थम नहीं हैं।
विज्ञापन

आठ सौ से ज्यादा टीमें लगीं
सर्विलांस कार्य में आठ सौ से ज्यादा टीमों को लगाया गया है। इन टीमों के सदस्य सर्वे कार्य के दौरान बीपी, ह्रदय, कैंसर, मधुमेह समेत विभिन्न रोगों का भी ब्योरा दर्ज करते हैं।
विज्ञापन

सर्विलांस कार्य का आंकड़ा
घर जांच लक्षण
10.28 लाख 43.49 लाख 6059
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें