फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक के कारण फंसी ट्रेनें,,,-City

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी-दतिया के बीच फंसी छह ट्रेनें
विज्ञापन

ब्लाक के कारण दो से तीन घंटे हुईं लेट, यात्री परेशान
पटरियों के नीचे गिट्टी की सफाई के कारण थमा ट्रैक
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
रविवार दोपहर छह ट्रेनें झांसी और दतिया के बीच ब्लाक के कारण फंसी रहीं। पटरियों के नीचे गिट्टी की सफाई करने को लिए गए ब्लाक के कारण ट्रेनें दो से तीन घंटे लेट हुईं, इससे यात्री परेशान रहे।
रविवार को रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों ने झांसी-दतिया सेक्शन के बीच ट्रैक के नीचे गिट्टी की सफाई के लिए दो घंटे का ब्लाक लिया था। इस दौरान कर्मचारियों ने मशीनों की मदद से ट्रैक के नीचे डली होने वाली गिट्टी की सफाई की। सफाई से गिट्टी के बीच रहने वाला कूड़ा, मिट्टी आदि हट जाते हैं। इससे पटरियों की मजबूती बराबर बनी रहती है। इस कार्य के चलते 22415 विशाखापटनम नई दिल्ली एक्सप्रेस प्लेटफार्म पांच पर दोपहर 12.33 बजे से 2.07 बजे तक और प्लेटफार्म चार पर नांदेड से अमृतसर जाने वाली 12715 सचखंड एक्सप्रेस 12.16 बजे से 2.30 बजे तक खड़ी रही। वहीं, प्लेटफार्म भरे होने के कारण ललितपुर से झांसी की तरफ आ रही पंजाब मेल, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें अलग-अलग छोटे स्टेशनों पर खड़ी रही। छोटे स्टेशनों पर खड़ी ट्रेनों के यात्री चाय, नाश्ते तक के लिए तरस गए। इससे उनकी यात्रा बोझिल बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


देरी से आई सात ट्रेनें
रविवार को वाराणसी से ग्वालियर जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, नांदेड से अमृतसर जाने वाली सचखंड एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस पौने छह घंटे, वाराणसी से अहमदाबाद जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, अमृतसर से बिलासपुर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, ग्वालियर बरौनी मेल सवा तीन घंटे देरी से आई। सर्दी में यात्रियों को वेटिंग रूम और खुले प्लेटफार्म पर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा, इससे वे परेशान रहे। ट्रेनों की जानकारी के लिए भी पूछताछ कार्यालय में यात्रियों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें