----
सबसे प्यारा नबी हमारा
सब हेड - ईद मिलादुन्नबी पर महानगर में निकाला गया जुलूस
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
सबसे प्यारा नबी हमारा, आंख का तारा नबी हमारा, नारा-ए-तकबीर, अल्लाह हो अकबर के नारों के साथ महानगर में बारावफात का जुलूस निकाला गया। इसमें युवा और बच्चे इस्लामी झंडे और तिरंगा लहरा रहे थे। वहीं गुलाम गौस खां, अब्दुल हमीद की तोप, घोड़ों पर बैठे पगड़ी पहने बच्चों सहित कई झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।
पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन ईद मिलादुन्नवी शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। शहर के कई चौराहों और प्रमुख रास्तों को खूबसूरती से सजाया गया। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने नए कपडे़ पहनकर कई जगह गरीबों को कंबल और अन्न वितरित किए। दोपहर में जुलूस सीरत कमेटी के तत्वावधान में बाहर सैंयर गेट स्थित मरकजी मस्जिद से शुरू हुआ। जिसमें कई युवा व बच्चे पगड़ी पहने हुए थे। नारे बाजी के बीच जुलूस बाहर ओरछा गेट, सुभाष गंज, गांधी रोड, बड़ा बाजार, बिसाती बाजार, गंधीगर का टपरा, सराफा बाजार, सिंधी तिराहे से होता हुआ गुलाम गौस खां चौराहा पर जलसे के रूप में परिवर्तित हो गया।
जलसे में हाजी सलीम, नौसे मियां, हाफिज अबरार, मौलाना याकूब, हाफिज गुलाम रसूल आदि ने पैगंबर साहब के जीवन पर प्रकाश डाला और इस दौरान मानव जाति की भलाई के लिए दुआ मांगी गई। इस अवसर पर सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव, बसपा नेता बृजेंद्र व्यास, हाफिज अशफाक, हाजी डा. महबूब इलाही, हाफिज जैद, हाफिज सलीम, आकिब खान, चौधरी असलम शेर, इम्तियाज हुसैन, मुकेश अग्रवाल, नूर अहमद मंसूरी, मुफ्ती इमरान, इदरीश खान, नसीब खान, याकूब अहमद मंसूरी, रियाज कुरैशी, अकरम पठान, बाबू पठान आदि मौजूद रहे।
कपूर टेकरी स्थित मदीना मस्जिद से सीरत-ए-मुस्तफा कमेटी द्वारा निकाला गया जुलूस कुरैश नगर, ओरछा गेट, तलैया मुहल्ला, बिसात खाना, सिंधी तिराहे से हुआ गुलाम गौस खां चौराहा पर जलसे के रूप में परिवर्तित हो गया। जुलूस में हाफिज कारी अबरार रजा अजहरी कुरैशी, मौलाना मोहम्मद याकूब बरेलवी, खलील बरकाती, हाफिज अफसर कुरैशी, जमीन अहमद कुरैशी, सादिक बरकाती, अस्फान सिद्दीकी, अनीस कुरैशी आदि मौजूद रहे।
हिंदू मुस्लिम एकता कमेटी आईटीआई के तत्वावधान में पैगाम-ए-अमन जुलूस निकाला गया। इसमें वीर अब्दुल हमीद की तोप आकर्षण रही। इस अवसर पर अध्यक्ष हसमत उल्लाह खान, सत्यकाम पुरोहित, कलंदर बाबा, अशरफ खान, मजहर खान, आमिर खान आदि मौजूद रहे। सीपरी में जश्ने ईद मिलादुन्नवी के मौके पर जामा मस्जिद से जुलूस निकला गया। इस अवसर पर हाजी मोहम्मद साजिद कुरैशी, चौधरी मुहम्मद यूनिस, चौधरी सलीम राईन आदि मौजूद रहे।
इधर प्रेमनगर में निकले जुलूस ने थाना प्रेमनगर, नगरा बाजार सहित कई क्षेत्रों में भ्रमण किया। इसमें नश्तर भारती, कारी मसीहउद्दीन, हाफिज अब्दुल रहीम, मुश्ताक मोहम्मद अली सिद्दीकी आदि मौजूद रहे। गरिया फाटक क्षेत्र में निकले जुलूस में अजमत अली, जहीर कुरैशी आदि मौजूद रहे। मेरा भारत सेवा मिशन के सदस्यों ने दिलदार नगर खातीबाबा में जुलूस निकाला। इस दौरान बच्चोें को चाकलेट व बिस्कुट भी बांटे गए। जुलूस में डा. फिरोज खान, मोहसिन खान आदि मौजूद रहे। वहीं द यंग ग्रुप आफ के अरबाज मकरानी आदि ने गंधीगर के टपरा पर, ओरछा गेट पर परवेज खान, गोपाल कृष्ण दुबे आदि ने जुलूस का स्वागत किया।
बबीना में निकला जुलूस
बबीना। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर बबीना में जुलूस निकाला गया। शास्त्री नगर की मस्जिद से जुलूस शुरू हुआ, जो ढोल-नगाड़ों की थापों के बीच स्टेशन रोड, मैन रोड, हाट बाजार, राय मुहल्ला, पठकयाना आदि क्षेत्रों से होता हुआ मुख्य तिराहे पर समाप्त हुआ। जुलूस का जगह-जगह स्वागत हुआ।