फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रेलवे स्टेशन से झलकारीबाई तिराहे तक ‘स्मार्ट’ होगी सड़क-City

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन से झलकारीबाई तिराहे तक ‘स्मार्ट’ होगी सड़क
विज्ञापन

झांसी। स्मार्ट सिटी योजना के तहत सबसे पहले रेलवे स्टेशन से झलकारीबाई तिराहे तक ‘स्मार्ट’ सड़क बनाई जाएगी। इस सड़क पर अच्छे प्रकाश, फुटपाथ, जेब्रा क्रॉसिंग, सीसीटीवी कैमरा समेत अन्य सुविधाएं होंगी। सड़क का निर्माण जल्द शुरू होने की संभावना है। इससे पहले रेलवे स्टेशन से मिनर्वा चौराहा तक की सड़क ‘स्मार्ट’ बनाने की योजना थी।
23 जून 2017 को महानगर का चयन केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की स्मार्ट सिटी योजना में हुआ था। इसके बाद शहर के विकास का खाका तैयार किया गया था, इसमें ‘स्मार्ट’ सड़कें बनाना भी शामिल था। सबसे पहले रेलवे स्टेशन से इलाइट चौराहा होते हुए मिनर्वा चौराहा तक की सड़क को स्मार्ट बनाने के लिए नगर निगम ने प्लान बनाया था। अन्य विभागों से एनओसी ली जा रही थी और प्रोजेक्ट लगभग फाइनल होने को था। लेकिन, अब इसकी जगह दूसरे सड़क को इससे पहले ‘स्मार्ट’ बनाया जाएगा।
विज्ञापन

अब रेलवे स्टेशन से चित्रा चौराहा, बीकेडी, खंडेराव गेट तिराहा होते हुए झलकारीबाई तिराहे तक सड़क ‘स्मार्ट’ बनाई जाएगी। सड़क पर कई सुविधाएं जैसे दोनों ओर पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ, रेलिंग, दुकानों का एक सा रंग, सीसीटीवी कैमरे, बैठने के लिए बेंच, स्ट्रीट लाइट, खाने-पीने के लिए फूड कोर्ट, पार्किंग, जेब्रा क्रॉसिंग आदि की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन


जल्द शुरू होगा निर्माण
स्मार्ट सिटी के तहत तीन प्रमुख सड़कें बनाने की योजना है। इसमें रेलवे स्टेशन से झलकारीबाई तिराहे तक की सड़क सबसे पहले विकसित की जाएगी। सड़क पर लोगों को फूड कोर्ट, बैठने के लिए बेंच, फुटपाथ समेत कई सुविधाएं मिलेंगी। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
- प्रताप सिंह भदौरिया, नगर आयुक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें