फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर बिना फिटनेस के दौड़ रहे 170 स्कूल वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर में बिना फिटनेस कराए 170 स्कूली वाहन धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ रहे हैं। ऐेसे में इन वाहनों में स्कूली बच्चों को लाना और ले जाना खतरे से खाली नहीं है। कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है। इन सभी बसों के मालिकों को संभागीय परिवहन अधिकारी ने नोटिस जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

आरटीओ आरआर सोनी ने बताया कि महानगर में तकरीबन 510 पंजीकृत ऐसे वाहन हैं, जिनसे स्कूली बच्चों को लाने और ले जाने का काम किया जाता है। इनमें 170 ऐसे वाहन हैं, जिनकी फिटनेस की समय सीमा पूरी होने के बाद भी सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। इन सभी वाहन मालिकों को चेतावनी दी गई है कि वाहन स्वामी 15 दिनों के अंदर सभी बसों, स्कूली वैन आदि वाहनों का फिटनेस कराकर कागजात प्रस्तुत करें। अन्यथा की स्थिति में वाहनों को सीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें