फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलटिक्स: अन् य पिछड़ा वर्ग-City

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ताकत बढ़ाकर करेंगे आंदोलन: जगदीश
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, नहीं मिल रहा हक
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश ने कहा कि पिछड़े वर्गों को आबादी के हिसाब से हक मिलना चाहिए। अभी जो आरक्षण मिल रहा है वह पर्याप्त नहीं है। उनका संघ लोगों को जागरूक कर अपनी ताकत बढ़ा रहा है। ताकत बढ़ने पर आंदोलन शुरू करेंगे। बृहस्पतिवार को उन्होंने पत्रकारों से यह बात कहीं।
उन्होंने कहा कि 1930 में जब अंग्रेजों ने जातिगत जनगणना की थी, उस समय 52 प्रतिशत पिछड़ा वर्ग के लोग थे। आज हम साठ फीसदी हो चुके हैं। मगर, आबादी के हिसाब से हक नहीं मिल रहा है। शिक्षा, राजनीति, व्यापार, प्रशासनिक स्तर जैसे सभी पेशों में उचित आरक्षण न मिलने से पिछड़े वर्ग के लोग पीछे है। प्रतिभा होने के बाद भी पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने पिछड़ा वर्ग संघ का 2016 में गठन किया था और एक बार दिल्ली के जंतर-मंतर भी धरना दे चुके हैं, लेकिन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह यादव, जिलाध्यक्ष दीनदयाल कुशवाहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मीना सोनी, जिला पंचायत सदस्य अरविंद यादव, सदस्य राकेश कुशवाहा मौजूद रहे। बृहस्पतिवार को वह इलाइट के निकट एक होटल में आयोजित पिछड़ा वर्ग संघ के कार्यक्रम में शामिल होने झांसी आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें