फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: चिरगांव में 16 तालाबों को किया जा रहा है गहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिरगांव। क्षेत्र में तालाबों की खुदाई का काम शुरू कर दिया गया है, ताकि बारिश के मौसम में उनमें ज्यादा पानी का भंडारण हो सके। इससे आसपास के भूगर्भ जल स्तर में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन

एपीओ मनरेगा अभिषेक त्रिवेदी ने बताया कि चिरगांव ब्लाक की 63 ग्राम पंचायतों में से 16 में पुराने तालाबों की सफाई के साथ ही गहराई का कार्य चल रहा है। इस काम में मनरेगा जॉब कार्डधारक लगभग पांच सौ मजदूर काम कर रहे हैं। तालाबों के गहरा हो जाने से बारिश के दिनों में उनमें पानी का अधिक भंडारण हो सकेगा। इसके अलावा तालाबों की खुदाई के कार्य से कटाई के बाद खाली बैठे मजूदरों को भी काम प्राप्त हुआ है। इसके अलावा प्रधानों से कहा गया है कि बारिश के पूर्व सभी तालाबों की सफाई करा दी जाए। यह कार्य ग्राम पंचायत अम्मरगढ़, बघैरा, सितौरा, दबरा, चंदवारी, बझेरा, बमनुआं, कुकरगांव, नादखास, नरी समेत कई गांवों में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें