ललितपुर। टपरे में बुधवार सुबह आग लग गई। इसके अंदर रखा भूसा, उपले और सूखी लकड़ी जलने लगी। आग की चपेट गाय का बछड़ा भी आ गया और वह झुलस गया।
कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम मसौरा बैरियर निवासी हीरालाल कुशवाहा अपने घर के बाहर कच्चा टपरा बनाए हुए है। उक्त टपरे में वह भूसा, उपले और सूखी लकड़ी रखता है। बुधवार सुबह अचानक टपरे में आग लग गई। आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती ही गई और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और पानी डालकर आग बुझाने में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित हीरालाल ने बताया कि आग से उसका हजारों का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण नहीं पता चल पाया।