फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, रोप-वे पर होगा मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, रोप-वे पर हुई चर्चा
विज्ञापन


झांसी। पर्यटन के लिहाज से रोप-वे और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए हाइवे-रिंग रोड व रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कराने के लिए महापौर रामतीर्थ सिंघल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर सभी बिंदुओं पर चर्चा की।
महापौर ने 30 मई को सीएम से मुलाकात कर झांसी महानगर में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय पहाड़ी पर स्थित ऐतिहासिक कैमाशन मंदिर पर धार्मिक और पर्यटन के लिहाज से रोप-वे की योजना को शामिल करने की अपील की। हजारों भक्त हर साल इस मंदिर पर दर्शन करने के लिए पहुंचते थे। इस मंदिर तक पहुंचने के लिए एकमात्र सीढ़ियां हैं। अगर रोप-वे को मंजूरी मिल जाती है तो एक यह स्थल पर्यटन के लिहाज से विकसित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, उद्योग के लिहाज से बुंदेलखंड में अपार संभावनाएं हैं। क्योंकि, बुंदेलखंड नेशनल हाइवे कॉरिडोर के चौराहे पर स्थित है। उत्तर-दक्षिण और पूर्व-पश्चिम से हजारों वाहन यहीं से होकर गुजरते हैं। ट्रांसपोर्ट के लिहाज से सिर्फ उत्तर और दक्षिण को जोड़ने के लिए एकमात्र रेलमार्ग है। इसलिए बुंदेलखंड में ट्रांसपोर्ट हब बनाने पर भी जोर देने की मांग की तथा बताया कि ट्रांसपोर्ट हब बनाने के लिए नगर निगम के पास भूमि उपलब्ध है। झांसी - ललितपुर और झांसी कानपुर रोड पर दो किलोमीटर लंबा रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कराने की मांग की। बताया गया कि दोनों मार्ग व्यस्त मार्ग हैं। रोजाना हजारों वाहन इन मार्गों से निकलते हैं तथा रेल गुजरने पर फाटक बंद होने से वाहनों की लंबी कतार के साथ ही जाम की स्थिति बन जाती है। दूसरी ओर भगवंतपुरा-बिजौली बाईपास पर भी मंजूरी देने की अपील सीएम से की गई। कानपुर - शिवपुरी - ललितपुर, कानपुर - खजुराहो को जोड़ने के लिए रिंग रोड बना है पर झांसी - खजुराहो मार्ग से झांसी-ललितपुर मार्ग को जोड़ने की योजना पर अब तक अमल नहीं हुआ। इस कारण भारी वाहन महानगर से होकर गुजरते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। महापौर ने सभी बिंदुओं पर अमल कर उन्हें मंजूरी देने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें