फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संविदा कर्मियों के चार लाख रुपये का गबन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली संविदा कर्मियों के चार लाख रुपये का गबन
विज्ञापन

ललितपुर। बिजली विभाग में संविदा कर्मचारियों को दस माह का ईपीएफ एवं ईएसआई का भुगतान नहीं करने और धनराशि के गबन का मामला सामने आने पर अधिशासी अभियंता खंड प्रथम और द्वितीय ने उरई व औरैया की दो फर्मों के स्वामियों पर गबन का मुकदमा दर्ज कराया है।
बिजली विभाग द्वारा खंड प्रथम एवं द्वितीय में कुल 52 गैंग कार्यरत हैं। इसमें एक गैंग में एक कुशल और दो अकुशल यानि कुल 156 संविदा कर्मचारी पूरे जिले में विद्युत लाइन अनुरक्षण गैंग के लिए तैनात हैं। इन कर्मचारियों को चार माह का मानदेय नहीं मिल पाया है, इनकी ईपीएफ और ईएसआई की धनराशि के गबन का मामला भी सामने आया है। जनपद में कार्यरत दोनों सेवा प्रदाता एजेंसियों का ऑडिट लखनऊ की मेसर्स दुर्गेश एंड कंपनी ने किया था, जिसमें सेवा प्रदाता एजेंसी द्वारा ईपीएफ व ईएसआई की धनराशि का भुगतान नहीं किए जाने का मामला सामने आया। इसके चलते अधिशासी अभियंता खंड प्रथम शैलेंद्र कुमार कटियार ने थाना कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उपखंड प्रथम, पंचम, चतुर्थ, ललितपुर/तालबेहट के क्षेत्र में लाइन अनुरक्षण गैंग रखने के लिए मुख्य अभियंता वितरण झांसी एवं जयप्रकाश पाल पुत्र स्व.श्यामलाल इंडस्ट्रीज नगर पालिका परिषद के सामने उरई से अनुबंध किया था। अनुबंध की शर्तों के अनुसार संविदाकारों के द्वारा नियोजित श्रमिकों को नियमित रुप से 15 तारीख तक उनकी मजदूरी का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से किया जाएगा एवं ईपीएफ और ईएसआई का भुगतान उनके खातों में हस्तांतरित किया जाएगा। बिजली विभाग द्वारा कंपनी को माह अप्रैल 2018 से जनवरी 2019 तक के बिलों का भुगतान किया है, जिसके सापेक्ष फर्म द्वारा संविदाकर्मियों के जनवरी माह 2019 तक के वेतन का भुगतान कर दिया गया है। लेकिन, फर्म स्वामी द्वारा संविदा कर्मियों के ईपीएफ एवं ईएसआई की पूर्ण धनराशि उनके खाते में जमा नहीं कराई गई। ऑडिट के दौरान फर्म द्वारा संविदाकर्मियों के ईपीएफ की धनराशि 9136 रुपये एवं ईएसआई की धनराशि 85,266 रुपये को संविदा कर्मियों के मासिक वेतन से काटकर ईएसआई विभाग में जमा नहीं कराया गया है। जो विभागीय धनराशि के गबन की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अंतर्गत अधिशासी अभियंता आकाश सचान ने बताया कि उपखंड खंड द्वितीय, तृतीय, ललितपुर/महरौनी में लाइन अनुरक्षण गैंग रखने के लिए औरैया की चंचल ट्रेडर्स कंपनी से अनुबंध किया था। इस फर्म के स्वामी मनोज कुमार शर्मा ने ईपीएफ की धनराशि 2,65483 रुपये एवं ईएसआई की धनराशि 63,394 रुपये जमा नहीं कराई है। थाना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि उक्त मामले में दोनों खंडीय अधिशासी अभियंताओं की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों फर्मों के स्वामियों के खिलाफ गबन की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें