फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलकुंभी में फंस रहे जानवर

विज्ञापन
विज्ञापन
जलकुंभी में फंस रहे जानवर
विज्ञापन

झांसी। बबीना के लहर ठकुरपुरा गांव के पास स्थित तालाब में जलकुंभी और कम्मोदनी फैलने से उसमें जानवर फंसकर घायल हो रहे हैं। कभी- कभी तो जानवरों को निकालना तक मुश्किल हो जाता है। यहां के किसानों ने बृहस्पतिवार को सिंचाई विभाग की सहायक अभियंता रूपारानी को ज्ञापन सौंपकर तालाब को साफ कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि तालाब जलकुंभी व कम्मोदनी से पट गया है। जानवर तालाब में पानी पीते हैं और जलकुंभी में फंस जाते हैं। इस पर लोगों को मशक्कत कर जानवरों को निकालना पड़ता है। इस मौके पर बुंदेलखंड किसान मोर्चा के अध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा, पूर्व प्रधान आजाद सिंह यादव, चौधरी प्रकाश रायकवार, डा. सुभाष रायकवार, मिठ्ठूलाल, ओमी रायकवार, परशुराम राजपूत, प्रकाश मुखिया, बाबूलाल, ओमी, राजाराम, बाबूलाल, कल्लू, हरीराम मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें