फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा राममोहन राय की जयंती मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा राममोहन राय की जयंती मनाई
विज्ञापन

झांसी। बुधवार को विभिन्न संगठनों ने आधुनिक भारत के जनक एवं समाज सुधारक राजा राममोहन राय की जयंती मनाई।
जनसत्ता दल के जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. मधुपाल सिंह ने कहा कि राजा राममोहन राय ने सती प्रथा, बाल विवाह के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद किया। इस अवसर पर डॉ. अरविंद सिंह परमार, प्रदीप रायकवार, नरेंद्र कुशवाहा, विजय नामदेव, फरहद खान, सुनील श्रीवास व राजेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, युवा ब्राह्मण महासंघ के कार्यक्रम में रवीश त्रिपाठी ने कहा कि राजा राममोहन राय ने ब्रह्म समाज की स्थापना की। उनका भारत के स्वतंत्रता आंदोलन एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में विशेष योगदान रहा। इस मौके पर केसी ओनियाल, अखिलेश पांडे, रजत त्रिपाठी, कुलदीप शर्मा, पंकज पाराशर, डा. रवींद्र बुधौलिया, अमित रावत, राधे चौबे, मनोज पाठक व बाबूलाल जारौलिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें