फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ 15 मिनट की जलापूर्ति में भी नल उगलते गंदा पानी

विज्ञापन
handpump - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। भीषण गर्मी से सागर गेट टंकी से जुड़े गणेश मड़ियां और डरू भौंडेला के लोगों को 15 मिनट ही जलापूर्ति मिल पा रही है। इस अवधि में भी उनके नल से गंदा पानी आ रहा है। दरअसल, यहां कई जगह लीकेज हो गए हैं, जिनके द्वारा नाली का गंदा पानी पाइप लाइन में भर जाता है। मजबूरन लोगों को पीने के लिए हैंडपंप से पानी भरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के चलते महानगर में पानी की मांग तीन गुना तक बढ़ गई है। हालात यह है कि अधिकांश टंकियों से अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जहां पानी पहुंच रहा है, वहां भी आपूर्ति का वक्त घटकर एक से डेढ़ घंटे की जगह 15 से 30 मिनट हो गया है। ऐसी ही समस्या से बड़ा बाजार के नजदीक स्थित गणेश मड़ियां और डरू भौंडेला के लोग जूझ रहे हैं। यहां पिछले कई दिनों से लोगों को 15 मिनट ही जलापूर्ति मिल पा रही है। दूसरा, नल से गंदा पानी आ रहा है। गली में लीकेज होने के कारण पाइप लाइन में गंदा पानी घुस रहा है, जो सप्लाई चालू होने पर लोगों के घर में पहुंच रहा है। नल से गंदा पानी आने से लोग बेहद परेशान है। इस संबंध में जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता कुलदीप सिंह ने बताया कि गंदा पानी आने की कोई शिकायत नहीं की गई है। अगर ऐसा है तो वह इसकी जांच करवाकर जल्द लीकेज ठीक करवा देंगे।


गंदा पानी तो आ ही रहा है। मेरे घर पर तो दो दिन से नल से पानी ही नहीं आ रहा है। हैंडपंप से पानी भरना पड़ रहा है। - कल्पना तिवारी, स्थानीय निवासी।


पिछले कई दिन से नल से गंदा पानी आ रहा है। जलसंस्थान को सूचित भी कर दिया गया है, लेकिन स्थिति नहीं सुधरी। - नीतेश सोनी, स्थानीय निवासी।


पानी इतना गंदा आ रहा है कि दूसरे कामों में भी उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। मजबूरन में हैंडपंप से पानी भरना पड़ रहा है। - राजकुमारी पुरोहित, स्थानीय निवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली जाने पर ही मेरे घर तक पानी आ पाता है। अगर बिजली आ रही है तो मोटरें पहले ही पानी खींच लेती हैं। - महेश उपाध्याय, स्थानीय निवासी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें