फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में घूमने वाली सुंदरियां बना रहीं शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में घूमने वाली सुंदरियां बना रहीं शिकार
विज्ञापन

झांसी। जिले मेें कई ऐसी लड़कियों के गिरोह सक्रिय हैं जो युवकों को दोस्ती के जाल में फंसा कर ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठ रहे हैं। इस गैंग में फंसने वाले युवक भी बदनामी के भय से पुलिस में भी शिकायत करने से कतराते हैं। हालांकि, दो लोगों ने पुलिस से शिकायत की है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।
महानगर में घूमने वाला गैंग सोशल मीडिया पर पूरी तरह सक्रिय है। इस गैंग की खूबसूरत लड़कियों ने अपने अकाउंट बना रखे हैं, जो लोगों से दोस्ती करने में माहिर हैं। वह बेहद ही शातिराना तरीके से अपने शिकार को जाल में फंसा लेती हैं। यह सबसे पहले अपने निशाने पर लिए जाने वाले व्यक्ति की हैसियत का पता लगाती हैं। जैसे ही उसे पक्का भरोसा हो जाता है कि व्यक्ति मालदार है तो फिर उसका मोबाइल नंबर हासिल किया जाता है। इसके बाद उससे दोस्ती करने के लिए एक खूबसूरत लड़की को उसके पीछे लगा दिया जाता है। पीछे लगी लड़की उसके बारे में कुछ जानकारी जुटाकर उसके मोबाइल पर फोन करती हैं। रोमांस भरी बातें करके उससे दोस्ती करने की बात कहती हैं। इसके बाद वह प्रेम भरी बातों में फंसे व्यक्ति को किसी जगह पर मिलने के लिए बुलाती हैं। मेलजोल वाले पलों को कैमरे में कैद कर लिया जाता है। इसके बाद वीडियो बनाकर मोबाइल पर भेजकर सार्र्वजनिक करने की धमकी दी जाती है। वीडियो देखकर व्यक्ति घबराकर इनकी हर शर्त मानने को तैयार हो जाता है। जिले के कई लोग इस गैंग के शिकार हो चुके हैं, लेकिन शिकायत करने में कतरा रहे हैं। उनको डर है कि उनका मामला सार्वजनिक न हो जाए। शिकार हुए लोगों में ज्यादातर सरकारी कर्मचारी भी हैं।
विज्ञापन

किराये के मकानों में रह रहे
गैंग का गोरखधंधा किराये के मकानों में चल रहा है। पता चला है कि लड़की व लड़कों ने नौकरी व पढ़ाई के नाम पर महानगर के कई मुहल्लों में किराये पर मकान ले रखे हैं। इस मकानों में यह गोरखधंधा चल रहा है। मकान मालिक को भी इसकी भनक नहीं लग पा रही है।
पार्कों के पास भी घूमती हैं लड़कियां
यह खूबसूरत लड़कियां मोबाइल के साथ ही महानगर के पंचतंत्र पार्क, महारानी लक्ष्मीबाई पार्क और किले के आसपास भी घूमती नजर आती हैं। अकेले नजर आने वाले युवक व व्यक्ति से पता व शहर की जानकारी लेते हुए बातों-बातों में दोस्ती कर लेती हैं। इसके बाद गैंग की खूबसूरत लड़कियां उन्हें शिकार बना रही हैं। पता चला है कि सुबह व शाम के समय ही यह लड़कियां मंडराती नजर आती हैं।
ये सावधानी जरूरी
फेसबुक पर दोस्ती करने से पूरी पड़ताल कर लें।
शक होने पर पुलिस से भी शिकायत की जा सकती है।
किसी अंजान से दोस्ती न करें, खासतौर पर युवतियों से।
किसी अंजान युवती के बुलाने पर कतई उसके पास न जाएं।

पुलिस इस तरह के मामलों में पड़ताल कर रही है। जल्द ही इस तरह के आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तार किया जाएगा। कड़ी कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस इस तरह के र्कई इनपुट जुटा रही है। दो दिन पहले देह व्यापार की सूचना मिलने के बाद दबिश दी गई थी। इन सभी मामलों को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी

इस तरह फंसे रेलकर्मी
.....................................
- थाना प्रेमनगर इलाके में रहने वाले रेलवे चालक के पास फेसबुक पर एक युवती ने दोस्ती का प्रस्ताव भेजा था। कुछ समय बाद लंबी बातचीत के बाद दोस्ती हो गई। एक माह पहले रेलवे चालक ने एक दोस्त के मकान में मिलने बुलाया, जहां होशियारी के साथ मिलने जुलने का वीडियो बना लिया। उसे भी दो बार ब्लैैकमेल कर रकम ऐंठी गई।
विज्ञापन

- प्रेमनगर में ही रहने वाला एक रेलकर्मी डीजल लोको शेड में तैनात है। उससे भी फेसबुक पर दोस्ती होने के बाद एक स्थान पर बुलाकर वीडियो बनाया, जहां उसे भी ब्लैकमेल किया गया। परेशान होकर उसने परिजनों को जानकारी दी थी। जहां परिजन रेलकर्मी को लेकर थाने पहुंचे थे। मामले की जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें