फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय खरीफ गोष्ठी 21 जून को झांसी में

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलीय खरीफ गोष्ठी 21 जून को झांसी में
विज्ञापन

झांसी। जिले में 21 जून को मंडलीय खरीफ गोष्ठी होगी। इसमें झांसी और चित्रकूट मंडल के एक हजार के लगभग किसान कृषि अधिकारियों से सीधे सवाल कर उनसे जवाब लेंगे। इसके अलावा प्रगतिशील किसान अपने कृषि उत्पादन का प्रदर्शन भी करेंगे। कृषि विभाग इसकी तैयारियों में जुट गया है। वहीं चित्रकूट मंडल के किसान झांसी में खरीफ गोष्ठी कराने को लेकर नाराज है। इसका कारण झांसी दूर होना है। क ई किसानों ने शासन को इस संबंध में पत्र लिखे हैं।
विज्ञापन

कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में मंडलीय खरीफ गोष्ठी हर बार की तरह इस बार भी वृहद स्तर पर होगी। इसमें झांसी और चित्रकूट मंडल की सभी सातों जिलों के प्रशासनिक एवं कृषि अधिकारी तथा किसान हिस्सा लेंगे। सरकार की योजनाओं के बारे में जानेंगे और इनके संबंध में अधिकारियों से सीधे सवाल कर उनका मौके पर जवाब भी लेंगे। गोष्ठी में प्रगतिशील किसानों के अलावा पशुपालन, रेशम, दुग्ध, कृषि बीमा सहित कई अन्य विभागों के स्टाल लगाएंगे जाएंगे। कृषि उपनिदेशक उमेश कुमार कटियार ने बताया कि मंडलीय खरीफ गोष्ठी के लिए अभी स्थान तय नहीं है। जल्द तय हो जाएगा।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें