फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे से निकल रही रोडवेज बसे, सवारी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हाइवे से सीधे निकल रही रोडवेज बसे
विज्ञापन

- टोल प्लाजा पर उतारने से यात्री हो रहे परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
बबीना। झांसी ललितपुर मार्ग पर सरकारी रोडवेज लोहिया बसों एवं प्राइवेट बसें सीधे हाइवे से जाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
झांसी से बबीना आने वाली सवारियों को सरकारी रोडवेज एवं लोकल प्राइवेट बसों द्वारा हाइवे टोल प्लाजा पर उतार दिया जाता है जबकि हाईवे से बबीना बाजार की दूरी 3 किलोमीटर है हाइवे से कोई साधन बाजार तक न मिलने के कारण अधिकतर सवारियों को पैदल ही आना पड़ता है। जबकि बसों का अंदर आने का नियम है।
विज्ञापन

बबीना के जल निगम रोड निवासी केशव रिछारिया ने बताया कि शाम को 8 बजे झांसी से ट्रेन पकड़ने को वह बबीना से रोडवेज के लिए घर से निकले तो मालूम हुआ कि रोडवेज बस बाईपास हाइवे से निकल गई है। तब उन्हें मजबूरन बाइक से झांसी तक आना पड़ा। कस्बे के तिलहनी बजरिया निवासी मनीष कुमार ने बताया कि वे कचहरी चौराहा पर दुकान खोले हैं जिस वजह से उन्हें रोजाना झांसी से बबीना आवागमन करना होता है। लेकिन कुछ दिनों से बसे हाइवे से निकल रही हैं इस कारण से उन्हें सवारियों से भरे आपे, मैजिक जैसे छोटे वाहनों का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन

इस मामले में रोडवेज के रीजनल मैनेजर राम लवट सहाय का कहना है कि अगर सरकारी बसें हाइवे से होकर निकल रही है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें