पुलिस ने चालीस बैरियर बनाए
झांसी। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का बुधवार को मतदान है। इसे लेकर यहां भी पुलिस खासी सतर्क है। सभी थानाध्यक्षों को अलर्ट कर दिया गया है।
झांसी जिले से मध्य प्रदेश के विभिन्न जनपद दतिया, शिवपुरी, टीकमगढ़ और निवाड़ी की सीमाएं जुड़ी हुई हैं। ऐसे में यहां भी पुलिस अलर्ट है। एसपी सिटी देवेश कुमार पांडेय ने बताया कि जिले में चालीस स्थानों पर बैरियर बनाए गए हैं, जिन पर पुलिस सतर्कता के साथ जांच करेगी। इसके अलावा सभी थानाध्यक्षों को भी चौकन्ना कर दिया गया है। किसी भी तरह की गड़बड़ी पर कड़ी कार्रवाई होगी।