फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सता संग्राम 2019- आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन


झांसी। लोकसभा चुनाव के मतदान के लिए रविवार की सुबह पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। जिले में 6,776 कर्मचारी मतदान की कमान संभालेंगे। इसके अलावा बीस फीसदी कर्मचारी रिजर्व में रहेंगे। इनका आकस्मिक स्थिति में उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 1694 बूथ हैं। प्रत्येक बूथ पर तैनात की गई पोलिंग पार्टी में चार कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इसमें एक पीठासीन अधिकारी और तीन मतदान अधिकारी होंगे। चुनाव में पोलिंग पार्टियों की रवानगी जीआईसी से होती थी, जबकि आमद बीकेडी में। लेकिन, इस लोकसभा चुनाव में पहली बार भोजला मंडी से पोलिंग पार्टियां रवाना की जा रही हैं। यहीं इनकी आमद होगी। मतों की गणना भी मंडी में ही होगी। रविवार की सुबह से बसों से पोलिंग पार्टियों की मतदान केंद्रों की ओर रवानगी शुरू हो जाएगी। इसके लिए यहां शनिवार को बंदोबस्त किए जाते रहे। पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए बसों की आमद हुई। अलग-अलग विधानसभा के हिसाब से काउंटर लगा दिए गए। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी शिवसहाय अवस्थी, सीडीओ निखिल टीकाराम फुंडे ने व्यवस्थाएं परखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें