फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर बस नहीं चला सकेंगे ड्राइवर

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब पीकर बस नहीं चला सकेंगे ड्राइवर
विज्ञापन

झांसी। अब रोडवेज बसों में ड्राइवर अथवा कंडक्टर शराब पीकर नहीं चल सकेंगे। मुख्यालय ने बी-एनालाइजर मशीन भेजी है। सूचना मिलते ही ड्राइवर, कंडक्टर की तुरंत जांच होगी। मशीन से निकलने वाले प्रिंट से पता चल जाएगा कि ड्राइवर अथवा कंडक्टर ने कितनी शराब पी है। इंटरसेप्टर वाहन पर सक्रिय आदि शक्ति दल को ये मशीन दी गई हैं, जो यात्रियों की मदद के लिए झांसी-उरई रूट पर संचालित हैं।
रोडवेज के अधिकारियों के पास समय-समय पर शिकायतें आती हैं कि ड्राइवर-कंडक्टर शराब पीकर बस चलाते हैं। विभागीय जांच में सबूत के अभाव में इन पर कार्रवाई नहीं हो पाती है और मामला रफा-दफा हो जाता है। ऐसे मेें अब मुख्यालय ने झांसी डिपो को बी एनालाइजर मशीन उपलब्ध कराई है। इस मशीन को किसी भी व्यक्ति के मुंह पर लगाते ही पता चल जाता है कि उसने शराब का सेवन किया हुआ है अथवा नहीं। ऐसे में अब यदि कोई भी ड्राइवर अथवा कंडक्टर शराब पीकर अपने ड्यूटी कर रहा होगा और यदि इसकी सूचना अधिकारियों को मिल जाती है तो तुरंत ही आदि शक्ति दल की टीम को भेजकर मशीन से जांच करवाई जाएगी। मशीन से निकलने वाले प्रिंट से पता चल जाएगा कि व्यक्ति ने कितने प्रतिशत शराब पी हुई है। रोडवेज के सेवा प्रबंधक तुलाराम वर्मा के अनुसार मशीन चलाने के संबंध में आदि शक्ति दल के सदस्यों को दो दिन का प्रशिक्षण दिया गया है। जो भी शराब पीते हुए बस चलाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

इन नंबरों पर करें शिकायत
यदि किसी व्यक्ति को लगता है कि बस चालक अथवा परिचालक ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में है तो वह सेवा प्रबंधक के मोबाइल नंबर 9415115319, एआरएम के 9415902979 फोन नंबर पर इसकी सूचना दे सकता है।
विज्ञापन

बस खराब हुई, तो तुरंत तकनीकी टीम करेगी ठीक
झांसी में प्रदेश के विभिन्न डिपो की 150 से अधिक बसें चुनाव कार्य में लगे सुरक्षा कर्मचारियों को लेकर आ चुकी हैं। इन बसों को झांसी डिपो में डीजल दिया जा रहा है। इंजन की भी जांच की जा रही है। कहीं से भी बस खराब होने की सूचना पर तकनीकी टीम तुरंत जाएगी और उसे ठीक करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें