------
वीणा और तबले की जुलगबंदी
अंतर्राष्ट्रीय कलाकार सलिल भट्ट और कौशल कुंवर ने दी प्रस्तुति
बीएचईएल के सामुदायिक भवन सभागार में हुआ कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
बबीना।
बीएचईएल के सामुदायिक भवन सभागार में अंतर्राष्ट्रीय वीणा वादक पं. सलिल भट्ट और सुप्रसिद्ध तबला बादक कौशल कुंवर की जुगल बंदी ने श्रोताओं का मनमोह लिया। उनकी स्वरलहरियों के आनंद में बहे श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि इकाई प्रमुख डीके दीक्षित ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
वीणावादक पं. सलिल भट्ट ने मनोहारी स्वरलहरियों से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। उन्होंने राग जागेश्वरी पर मधुर तानों की झंकार पर तबला वादक कौशल कुंवर ने ताल दी तो सभागार में बैठे श्रोता आनंदित हो गए। भारतीय शास्त्रीय संगीत से अनुप्राणित स्वर-संध्या कार्यक्रम में महाप्रबंधक (लोको, एमएम, सीडीसी) एबी गुप्ता, अपर महाप्रबंधक एमके खरे, डा. सीके अवस्थी, उमा दीक्षित, रूपाली गुप्ता, पूजा खरे, रजनी, अपर महाप्रबंधक (वित्त) एसके भट्टाचार्य, विनोद वर्मा, केडी अहिरवार, जितेंद्र पाल सिंह आदि सहित तमाम लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे। अंत में मुख्य अतिथि ने कलाकारों को स्मृतिचिह्न भेंटकर सम्मानित किया। संचालन वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी डा. संतोष कुमार मिश्र ने तथा आभार व्यक्त पंकज जैन ने किया।