झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों की परीक्षाओं की शनिवार से शुरूआत हो गई। तीन पालियों में हुई परीक्षा के पहले दिन 13375 छात्र-छात्राओं परीक्षा में शामिल हुए।
कोरोना की दूसरी लहर के चलते फरवरी-मार्च में होने वाली परीक्षाएं, इस बार भी देर से शुरू हुईं। बीयू इस बार स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष और परास्नातक अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं की परीक्षा करा रहा है। शनिवार को परीक्षा में 13701 विद्यार्थियों को शामिल होना था। इसमें से 215 छात्र और 211 छात्राएं अनुपस्थित रहे। परीक्षा नियंत्रण राजबहादुर ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा के पहले दिन कोई नकलची भी नहीं पकड़ा गया।