फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदर्स- सरकारी कार्यालयों में जांचे फायर सेफ्टी इंतजाम-City

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पीडीएफ भी लगाएं
----------------

सरकारी दफ्तरों में भी आग बुझाने के इंतजाम करने होंगे
मुख्यमंत्री के आदेश पर फायर ब्रिगेड ने शुरू की जांच
-आयकर कार्यालय और कचहरी में परखे मानक और नियम
-एक जगह ऐसे गैस सिलेंडर मिले, जिनकी मियाद खत्म थी

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि अस्पतालों के साथ-साथ सभी सरकारी कार्यालयों का भी निरीक्षण कर देखा जाए कि वहां आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम हैं या नहीं। सभी कार्यालयों में अग्निशमन के इंतजाम हर हाल में किए जाएं। इस आदेश पर अमल भी शुरू हो गया है। फायर ब्रिगेड की टीम ने बुधवार को आयकर कार्यालय और कचहरी परिसर में जांच की। आयकर विभाग में तो इंतजाम पुख्ता मिले, लेकिन कचहरी परिसर में लगे अग्निशमन यंत्र की मियाद खत्म हो चुकी थी।
अग्निशमन विभाग की टीम ने चंद्रशेखर आजाद तिराहा स्थित आयकर कार्यालय में जाकर सुरक्षा के मानकों की जांच की। यहां आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम मिले। सभी गैस सिलेंडर दुरुस्त थे। पानी की पाइप लाइन और वाटर टैंक बना है। इसमें पानी भरा है। इसके बाद टीम कचहरी पहुंची। यहां अग्निशमन यंत्रों में आग बुझाने वाली गैस तो थी पर उसकी मियाद खत्म हो चुकी थी। यानी आग लगने के स्थिति में उसका इस्तेमाल कारगर नहीं हो सकता। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि गैस सिलेंडर फिर से भरवाने के निर्देश दिए गए हैं। अब अन्य कार्यालयों में जांच की जाएगी।
विज्ञापन



नर्सिंगहोम को नोटिस
आग से बचाव के मानक पूरे नहीं करने पर नर्सिंगहोम संचालकों को नोटिस दिए जा रहे हैं। करीब 15 से 17 नर्सिंगहोम की जांच अभी बकाया रह गई है। जल्द ही जांच पूरी होगी।
विज्ञापन


नर्सिंगहोम संचालक आज देंगे जवाब
जेडीए में आज बृहस्पतिवार को नर्सिंगहोम संचालकों को अपने नर्सिंगहोम के नक्शे प्रस्तुत करने हैं। बुधवार को कुछ भवन मालिकों ने प्रभारी सचिव सीपी तिवारी के समक्ष नक्शे सेसंबंधित कागज प्रस्तुत किए। कुछ लोग ऐसे आए, जो नक्शा नहीं लाए थे। तो कुछ लोग देर से आए, जिस कारण उन्हें अगले सप्ताह की डेट दे दी गई। अब नर्सिंगहोम संचालकों के जवाब के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें