फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झटका : स्मार्ट सिटी से हटाए गए 130 करोड़ के काम

विज्ञापन
विज्ञापन
झटका : स्मार्ट सिटी से हटाए गए 130 करोड़ के काम
विज्ञापन

झांसी। महानगर में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 130 करोड़ से प्रस्तावित काम अब नहीं कराए जाएंगे। इनके प्रस्ताव निरस्त किए जा चुके। इनकी जगह अब नए प्रस्ताव तैयार कराए जा रहे हैं। निरस्त किए गए कार्यों में स्मार्ट सड़कें समेत अंडरग्राउंड केबल बिछाने का काम सबसे मुख्य है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहर के एबीडी (एरिया बेस्ट डेवलपमेंट) इलाके की रेलवे स्टेशन से चित्रा चौराहा, चित्रा चौराहा से बीकेडी चौराहा, चित्रा चौराहा से एमबी चौक, रेलवे स्टेशन से दंडी मार्च चौराहा, दंडी मार्च चौराहा से कर्मा बाई प्रतिमा, कर्मा बाई प्रतिमा से एमबी तिराहा, एमबी तिराहा से इलाहट चौराहा, इलाइट चौराहा से जीवनशाह तिराहा, जीवनशाह तिराहा से झलकारी बाई प्रतिमा, झलकारी बाई प्रतिमा से मिनर्वा चौराहा, झलकारी बाई चौराहे से खंडेराव गेट, जीवन शाह तिराहे से बीकेडी चौराहा एवं बीकेडी से खंडेराव गेट के बीच की सड़क को स्मार्ट रोड में तब्दील किया जाना था। इस पूरे काम में 102 करोड़ खर्च किए जाने का प्रस्ताव था। इसके जरिए सड़कों की चौड़ाई बढ़ाए जाने के साथ ही ड्रेनेज, सेंट्रल लाइटिंग, अंडरग्राउंड केबलिंग समेत अन्य कार्य कराए जाने थे। जनवरी 2020 में यह काम लखनऊ की नाद बिंदू नामक एजेंसी को काम मिला लेकिन निविदा प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए दूसरी एजेंसी न्यायालय की शरण में पहुंच गई। इस वजह से यह काम पूरे दो साल तक अटका रहा। इसके साथ होने वाले दूसरे काम भी लगातार पिछड़ते चले गए। उधर, तमाम जनप्रतिनिधि भी स्मार्ट मार्ग बनाने के पक्षधर नहीं थे। इसको देखते हुए यह प्रस्ताव ही निरस्त कर दिया गया है। स्मार्ट मार्ग प्रोजेक्ट निरस्त होने के साथ ही अंडर ग्रांउड केबल बिछाने समेत अन्य कार्य भी निरस्त कर दिए गए। निगम अफसरों के मुताबिक निरस्त किए गए कार्यों की कुल लागत करीब 130 करोड़ है। वहीं, महापौर रामतीर्थ सिंघल का कहना हैविवाद होने की वजह से यह काम काफी पिछड़ गए। इसको देखते हुए यह प्रोजेक्ट निरस्त कर दिया गया है। इसकी जगह अब नए कार्य की योजना तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन

इन सड़कों को स्मार्ट मार्ग में तब्दील करने का था प्रस्ताव
सड़क लंबाई किलोमीटर में
रेलवे स्टेशन से चित्रा चौराहा 0.87
चित्रा चौराहे से बीकेडी चौराहा 1.2
चित्रा चौराहा से एमबी चौक 1. 3
स्टेशन से दंडी मार्च चौक 0.15
दंडी मार्च चौराहा से कर्मा बाई प्रतिमा 0.7
कर्मा बाई प्रतिमा से एमबी तिराहा 0.67
एमबी तिराहा से इलाइट चौराहा 0.3
इलाइट चौराहा से जीवनशाह तिराहा 0.3
जीवन शाह तिराहा से झलकारी बाई प्रतिमा 0.22
झलकारी बाई प्रतिमा से मिनर्वा चौराहा 0.79
झलकारी बाई प्रतिमा से खंडेराव 0.95
जीवनशाह तिराहे बीकेडी चौराहा 0.9
बीकेडी चौराहा से खंडेराव 1.12
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें