झांसी। बृहस्पतिवार को 2821 सैंपलों की जांच में कोरोना वायरस के 13 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 9726 पहुंच गई है। राहत की बात ये रही कि किसी की भी कोविड से जान नहीं गई।
कोरोना के नमूनों की जांच में बृहस्पतिवार को सबसे ज्यादा 1479 आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच की गई। इसके अलावा 1326 एंटीजन किट और 16 ट्रू नेट मशीन से सैंपल जांचे गए। इस दौरान विभिन्न इलाकों से 13 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा 17 मरीजों को अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया। मौजूदा समय में एक्टिव केस 170 बचें हैं। इनमें दो ही मरीज गंभीर बताए गए हैं। मौजूदा समय में झांसी का रिकवरी रेट 96.48 फीसदी पहुंच गया है। जबकि, मृत्यु दर 1.7 प्रतिशत है।