फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 पार कर्मचारियों पर लटकी तलवार-City

विज्ञापन
विज्ञापन
बीयू का लोगो लगाएं
विज्ञापन

.............................
कर्मचारी जो पचास के पार, उन पर लटकी तलवार
- कुलपति ने दिए दक्षता व आचरण परखने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय अब 50 साल आयु पूरी कर चुके नियमित और स्ववित्त पोषित योजनांतर्गत कार्यरत कर्मचारियों की दक्षता व आचरण परखेगा। कार्य के लिए उपयुक्त न मिलने पर कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जा सकती है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने 50 से अधिक वर्ष के सरकारी कर्मचारियों की दक्षता जांचने के निर्देश दिए हैं। जांच में अपेक्षानुरूप कार्य न मिलने पर कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी। इसी क्रम में कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे ने कुलसचिव प्रो. एसपी सिंह से एक सप्ताह में 50 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके नियमित और एसएफएस कर्मचारियों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही विभागाध्यक्षों से कर्मचारियों की कार्य क्षमता, आचरण एवं अन्य विवरण के लिए वार्षिक गोपनीय प्रवृष्टि प्राप्त करनी होगी। यह कार्य एक सप्ताह में पूर्ण करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें