झांसी। कोरोना के 1,949 नमूनों की जांच में 121 नए मरीज सामने आए हैं। जिले में अब तक 5,494 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इसके अलावा 113 की मौत भी हो चुकी है।
कोरोना वायरस के संक्रमण का दायरा जिले में लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को 121 नए मरीज सामने आए। इनमें से ज्यादातर महानगर के विभिन्न इलाकों के हैं। ये महामारी अब तक 5494 लोगों को अपनी चपेट में ले चुकी है। हालांकि, इनमें से 3988 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। इनमें से 60 की शुक्रवार को छुट्टी की गई। जिले का रिकवरी रेट 80.52 प्रतिशत है। वर्तमान में जिले में 957 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। इनमें से 163 को छोड़कर बाकी सभी बगैर या सूक्ष्म लक्षण वाले रोगी हैं। वहीं, अब तक 113 लोगों की मौत भी हो चुकी है।