कांग्रेस दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करते रुद्र महासेना के कार्यकर्ता।
- फोटो : REPORTERS
झांसी। कंगना रणौत के समर्थन में शुक्रवार को सड़कों पर युवा जोश उतरा। युवाओं ने सिंधी चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए कंगना के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन की सूचना पर दौड़ी पुलिस ने युवाओं को समझाकर शांत कराया।
रुद्र महासेना के अध्यक्ष पंकज तिवारी के नेतृत्व में मानव सेवा संस्थान के युवाओं ने भी प्रदर्शन किया। इस मौके पर पंकज तिवारी ने कहा कि मुंबई में कंगना का आफिस तोड़ा गया है। साथ ही कंगना से गलत शब्द कहे जा रहे हैं। फर्जी मुकदमे लगाए जा रहे हैं। जिन्हें सरकार वापस ले, नहीं तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर सुमित साहू, कार्तिक रावत, मनीष वर्मा, भूपेंद्र, नरेंद्र, राजा, लोकेश, मंजीत कुशवाहा मौजूद रहे। वहीं, युवा बुंदेलखंड संगठन के युवाओं ने भी कंगना रणौत के समर्थन में कांग्रेस कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस मौके पर अध्यक्ष सत्यम महाराज, गौरव सनोरया, गौरव चौधरी, राजा सेन, प्रताप कुशवाहा, सौरभ, कुनाल, अमन, सजल, सिवाल मौजूद रहे।