फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गिट्टी रहित ट्रैक निर्माण कार्य से 12 साप्ताहिक ट्रेनें रहेंगी निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। प्लेटफार्म नंबर तीन पर चल रहे गिट्टी रहित ट्रैक निर्माण को लेकर शनिवार को डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने चल रहे निर्माण कार्य की गति को देखा। वहीं, संरक्षा और सुरक्षा को लेकर अफसरों को सतर्कता बरतने के आदेश दिए। वहीं उक्त निर्माण कार्य के चलते 12 साप्ताहिक गाड़ियां छह जनवरी तक निरस्त रहेंगी।
प्लेटफार्म नंबर तीन पर 25 नवंबर से शुरू वॉशेवल एप्रन की जगह पर गिट्टी रहित ट्रैक निर्माण के कार्य को लेकर स्लीपर उखाड़ने के साथ निकलने वाले मलबे को हटाकर बेस बनाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये गाड़िया रहेंगी निरस्त
निर्माण कार्य के चलते बंगलूरू सिटी-लालकुआं स्पेशल (05073) छह जनवरी, लालकुआं-बंगलूरू सिटी स्पेशल (05074) 03 जनवरी, हुबली-योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल (07363) 05 जनवरी, योग नगरी ऋषिकेश-हुबली स्पेशल (07364) 01 जनवरी, रक्सौल-उधना स्पेशल (05559) 03 जनवरी, उधना-रक्सौल स्पेशल (05560) 4 जनवरी, यशवंतपुर-योग नगरी ऋषिकेश (06597) 01 जनवरी, योग नगरी ऋषिकेश-यशवंतपुर स्पेशल (06598) 01 जनवरी, बांद्रा टर्मिनस-बरहनी स्पेशल (09043) 04 जनवरी, बरहनी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल (09044) 05 जनवरी, हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल (07075) 02 जनवरी, गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल, (07076) 04 जनवरी तक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें