फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा ने बनाए 12 मंडल अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने मंडल अध्यक्षों का गठन कर दिया गया है। अब मंडल अध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी का गठन करेंगे। इसके साथ ही 19 सितंबर को भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक में परिचय और चुनावी तैयारियों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

शहर में ममता चौरसिया को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। जबकि, सिविल लाइन में प्रज्ञा नामदेव, सीपरी में ऊषा सिरौठिया, प्रेमनगर में राधा रायकवार, शिवाजी नगर में ऋचा यादव, सदर में दीपा साहू, बड़ागांव में नेहा वंशकार, चिरगांव में वंदना मिश्रा, बरुआसागर में सुधार बिरथरे, बबीना ग्रामीण में पूनम विश्वकर्मा, बबीना कैंट में डॉ. शिखा साहू, रक्सा में आशा देवी पटैरिया को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुमन पुरोहित ने बताया कि अब सभी मंडल अध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी गठित करेंगी। इसमें चार जिला मंत्री, चार उपाध्यक्ष, एक मीडिया प्रभारी, एक सोशल मीडिया प्रभारी, सात कार्यकारिणी सदस्य बनेंगे। उन्होंने बताया कि 19 सितंबर को भाजपा कार्यालय में दोपहर 12 बजे से महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक होगी। इसमें सभी मंडल अध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों का परिचय होगा। साथ ही कोरोना काल में सेवाएं देने वाली 71 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसमें डॉक्टर, नर्स, पुलिस, नगर निगम आदि विभागों की महिलाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें