फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 महीने बाद भी तैयार नहीं हो सकी 11 किमी लंबी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। करीब ग्यारह किलोमीटर लंबी झांसी-ललितपुर, सागर मार्ग के चौड़ीकरण का काम 35 माह बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं हो सका। पिछले करीब डेढ़ साल से जेल चौराहे से हाथी ग्राउंड के बीच का हिस्सा ही तैयार नहीं हो सका। इस काम के अधूरा होने से यहां से गुजरने वाले हजारों लोगों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

झांसी-ललितपुर सागर मार्ग को करीब 72 करोड़ की लागत से चौड़ा किया जाना है। इसका चौड़ीकरण वर्ष 2019 में आरंभ हुआ। शुरूआत में पर्यावरण, वन समेत अन्य विभागों की एनओसी न मिलने से काम पिछड़ गया। उसके बाद अब झांसी होटल तिराहे से हाथी ग्राउंड के बीच काम फिर उलझ गया। झांसी होटल तिराहे के पास सड़क चौड़ीकरण के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। इसको लेकर मामला अभी तक उलझा है। रेलवे क्रासिंग से हाथी ग्राउंड के बीच विद्युत खंबे एवं पाइप लाइन शिफ्टिंग का काम सेना को करना है लेकिन, उसके एवं पीडब्ल्यूडी में तालमेल न हो पाने से यह काम आगे नहीं बढ़ पा रहा और करीब 35 माह बाद भी प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो सका। अधिशासी अभियंता सुनील कुमार का कहना है तकनीकी समस्याओं को दूर कराकर यह कार्य जल्द पूरा कराया जाएगा।
यह अहम काम है। पीडब्ल्यूडी अभियंताओं को सेना के साथ तालमेल बनाकर काम जल्द पूरा कराने को कहा गया है। उम्मीद है कुछ महीने में इसका निर्माण पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामतीर्थ सिंघल
महापौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें