फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 मार्च से 76 केंद्रों में होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रयागराज बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के बोर्ड परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। 24 मार्च से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ होंगी। इस वर्ष बोर्ड ऑनलाइन वेबकास्टिंग के जरिए निगरानी होगी।
विज्ञापन

परीक्षा में प्रत्येक कक्ष में कैमरे और वॉइस रिकार्डर भी लगाए गए हैं, प्रश्न पत्र की निगरानी 24 घंटे सीसीटीवी के माध्यम से की जाएगी। एक दिन पहले हुए बैठक में सभी केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा के दिशा-निर्देश बता दिए गए थे।
उधर, प्रयोगात्मक परीक्षाओं को लेकर किसी प्रकार की घोषणा नहीं की गई है। जबकि पिछली बैठक में कहा गया था कि प्रयोगात्मक परीक्षाएं मार्च के दूसरे सप्ताह में कराई जानी थी। वहीं, पिछले वर्ष परीक्षाएं संचालित न हो पाने के कारण दो लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं भंडारित हैं। इन पर इस वर्ष परीक्षाएं कराई जाएंगी। नई उत्तर पुस्तिकाओं को लेकर बहुत कम डिमांड भेजी गई है। परीक्षार्थियों के अगले सप्ताह तक प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए जाएंगे। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को भी कक्ष निरीक्षक बनाया जाएगा।
विज्ञापन

-परीक्षा केंद्र 76
- परीक्षार्थी हाईस्कूल-22095, इंटरमीडिएट-21505
- केंद्र पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापकों की होगी।
- प्रश्नपत्र डबल लॉकर में रखे जाएंगे, मॉनिटरिंग रूम से केंद्रों पर रखी जाएगी नजर।
परीक्षा फार्म से गायब फोटो के लिए खोला जा सकता है पोर्टल
जिले के पंजीकृत विद्यार्थियों में कई विद्यार्थियों के परीक्षा फार्म पर फोटो खराब या गायब थे, जिसको लेकर विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को उन्हें सही करने का नोटिस दिया गया था। लेकिन अभी कितने विद्यार्थियों की फोटो अपलोड की गई इसकी जानकारी नहीं है। विभाग पोर्टल पुन: चालू होने का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें