फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी को तरसे शहरवासी, नहीं हुई आपूर्ति

Tue, 19 Feb 2019 02:18 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
Water Tap
विज्ञापन
खैलार में फटी पाइप लाइन के कारण सोमवार को भी शहर में जलापूर्ति नहीं हो सकी। इससे लोगों को हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा, जिससे लोग परेशान रहे। देर रात जरूर कुछ क्षेत्रों में पानी दिया गया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह खैलार के नजदीक माताटीला बांध से आने वाली 110 एमएलडी की पाइप लाइन बोरिंग मशीन ने क्षतिग्रस्त कर दी थी।

यूपी एग्रो का हैंडपंप लगाते वक्त ठेकेदार ने बिना जानकारी के बोरिंग मशीन से मेन राइजिंग पाइप लाइन तोड़ दी थी । पाइप लाइन फटने से झांसी में पानी आना बंद हो गया था। माताटीला बांध से पानी रोकने के बाद जलनिगम ने देर शाम पाइप लाइन को तो दुरुस्त कर दिया गया, लेकिन पाइप लाइन से एयर निकालने में रात के ढाई बज गए।

इसके बाद माताटीला बांध से पानी दौड़ाना शुरू किया गया, जो सोमवार की दोपहर झांसी तक आ सका। चूंकि, सभी टंकियां और स्वच्छ जलाशय (सीडब्लूआर) खाली हो चुके थे। इस कारण उनको भरने में आठ से दस घंटे लग गए। इससे अधिकांश क्षेत्रों में शाम के वक्त भी जलापूर्ति नहीं हो सकी।
विज्ञापन


वहीं, दो दिन तक पानी न आने के कारण शहर वासी बेहद परेशान रहे। लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई। लोगों को दूर- दूर तक हैंडपंपों पर जाकर पानी भरना पड़ा। जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता कुलदीप सिंह ने बताया कि उनको दोपहर बाद पानी मिलना शुरू हो गया। इस कारण वह सोमवार की शाम कुछ ही क्षेत्रों को जलापूर्ति दे सके। मंगलवार से सामान्य दिनों की तरह लोगों को पानी की सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें