फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: हंसारी सब स्टेशन पर 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर आज लगेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार शाम से क्रमबद्ध तरीके से लोड डालकर होगी बिजली सप्लाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर शुक्रवार तड़के हंसारी सब स्टेशन पहुंच जाएगा। दोपहर में जांच करने के बाद लगाने का काम शुरू होगा। अधिकारियों का कहना है शनिवार की देर शाम तक सब स्टेशन से पोषित इलाकों में बिजली आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन

हंसारी सब स्टेशन में 19 मई की सुबह आग लग गई थी, जो करीब साढ़े सात घंटे बाद बुझाई जा सकी। आग की चपेट में आकर सब स्टेशन का 10 एमवीए ट्रांसफार्मर और उपकरण आदि जलकर नष्ट हो गए। गर्मी में बिजली आपूर्ति का संकट पैदा होने पर फीडरों को अलग-अलग सब स्टेशनों से जोड़कर चलाया जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ आगरा मुख्यालय ने बृहस्पतिवार को 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर रवाना कर दिया, जो शुक्रवार तड़के आएगा। अधिशासी अभियंता शिव शंकर ने बताया कि शुक्रवार को आगरा से आने वाले ट्रांसफार्मर को जांच के बाद लगाने का काम किया जाएगा। शाम तक ट्रांसफार्मर लगाकर बिना लोड जांच होगी और फिर उसे ठंडा किया जाएगा। इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद शनिवार शाम से ट्रांसफार्मर पर एक-एक करके लोड डालकर बिजली सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें