फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: एक स्टेशन एक उत्पाद में शामिल हुए मंडल के 103 स्टेशन

Fri, 24 May 2024 04:27 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रेल मंडल के 103 स्टेशनों पर केंद्र सरकार की एक स्टेशन एक उत्पाद योजना लागू की गई है। इसमें स्थानीय कला, संस्कृति और व्यंजन शामिल किए गए हैं। मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि लॉटरी प्रणाली के आधार पर स्टेशनों पर एक स्टेशन एक उत्पाद के तहत स्टॉल आवंटित की जाएंगी। संवाद
विज्ञापन


स्कूटर ट्रेन में नहीं चढ़ाने पर पोर्टर निलंबित
झांसी। झांसी निवासी रामबाबू राय ने बुधवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से झांसी-लखनऊ इंटरसिटी द्वारा स्कूटर बरेली के लिए बुक कराया था। लेकिन, बृहस्पतिवार को जब वह वाहन लोड कराने स्टेशन पहुंचे तो यहां पार्सल पोर्टर ने वाहन ट्रेन में लोड करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद यात्री ने रेलवे से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच में पार्सल पोर्टर की लापरवाही सामने आई है। पार्सल पोर्टर राजेश प्रसाद को निलंबित कर दिया गया है। संवाद
-
यार्ड में पटरी से उतरा गीता जयंती एक्सप्रेस का कोच
झांसी। खजुराहो से कुरुक्षेत्र को जाने वाली गीता जयंती एक्सप्रेस का एक कोच खजुराहो स्टेशन के यार्ड में पटरी से उतर गया। इससे ट्रेन अपने समय पर रवाना नहीं हो सकी। बृहस्पतिवार को शाम 6:35 बजे गीता जयंती एक्सप्रेस को खजुराहो से कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होना था। इससे पहले ट्रेन की सभी व्यवस्थाओं को जांचा जा रहा था। ट्रेन के प्रस्थान से पहले जब उसे शंटिंग कर प्लेटफॉर्म पर लाया जा रहा था तो इसी दौरान इंजन से लगा स्लीपर कोच यार्ड में पटरी से उतर गया। इसके चलते ट्रेन को निर्धारित समय पर नहीं चलाया जा सका। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन को 4.25 घंटे री-शेड्यूल किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें