फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर अपराध : अंगूठे की छाप का क्लोन तैयार कर 70 खातों से उड़ाए 10 लाख, दस्तावेजों से हासिल कर रहे अंगूठे की छाप

Mon, 06 Sep 2021 10:42 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

साइबर अपराधी बेहद शातिराना अंदाज में अंगूठे की छाप का क्लोन तैयार कर लोगों के बैंक खातों से रकम उड़ा रहे हैं। पिछले तीन माह के दरम्यान इस तरह के 70 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें लोगों को साढ़े दस लाख रुपये का चूना लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
साइबर क्राइम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम विकसित किया गया है। इसके जरिये आधार नंबर और फिंगर प्रिंट की मदद से माइक्रो एटीएम के जरिये वित्तीय ट्रांजेक्शन किया जाता है। इसमें लोगों को ट्रांजेक्शन के लिए अपने बैंक अकाउंट की जानकारी देने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसके जरिये एक दिन में 20 हजार और एक बार में अधिकतम 10 हजार रुपये का हस्तांतरण किया जा सकता है।
विज्ञापन


लोगों की सहूलियत के लिए बनाया गया ये वित्तीय लेनदेन का सिस्टम साइबर अपराधियों के निशाने पर आ गया है। लोगों की अंगूठे की छाप का क्लोन तैयार कर साइबर अपराधी माइक्रो एटीएम के जरिये खातों से रकम उड़ाने में जुटे हुए हैं। जून से लेकर अगस्त माह तक इस तरह की धोखाधड़ी के 70 मामले सामने आ चुके हैं। लोगों के बैंक खातों से साढ़े दस लाख रुपये से अधिक की रकम उड़ाई जा चुकी है।

दस्तावेजों से हासिल कर लेते हैं अंगूठे की छाप
संपत्तियों की खरीद-फरोख्त के दस्तावेजों में क्रेता और विक्रेता दोनों को कई कागजों पर अंगूठा लगाना पड़ता है। इन्हीं दस्तावेजों से साइबर अपराधी लोगों के अंगूठे की निशानी हासिल कर लेते हैं। कई कागजों में से जिस पर अंगूठे का सबसे साफ निशान होता है, उसे ये हासिल कर लेते हैं। फिर इसका क्लोन तैयार कर माइक्रो एटीएम की मदद से लोगों के खातों से पैसा अपने खाते में ट्रांसफर कर लेते हैं।
विज्ञापन


 लॉक कराएं आधार
साइबर सेल प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि अंगूठे के क्लोन के जरिये खातों से रकम उड़ाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कई मामलों में साइबर पुलिस लोगों की रकम वापस दिला चुकी है। उन्होंने बताया कि इससे बचने के लिए वेबसाइट uidai.go.in पर जाकर आधार लॉक कराना जरूरी है। इस वेबसाइट को खोलने पर आधार सर्विस पर जाकर बायोमेट्रिक लॉक ऑप्शन को चुनें। इसके बाद रजिस्ट्रर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को भरें और बायोमेट्रिक लॉक इनेबल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें