फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर दो युवकों के पास मिली 10 लाख की नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की जांच में दो युवकों के पास 10,77,400 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में युवक नकदी के संबंध में कोई सही जानकारी नहीं दे सके। इस पर उन्हें आयकर विभाग के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर स्टेशन पर खासी सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में आरपीएफ की टीम रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रही थी। इसी दरम्यान प्लेटफार्म नंबर चार /पांच पर दो युवक संदिग्धावस्था में मिले। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम मप्र के शिवपुरी जिले के कमलागंज निवासी सोनू खटीक (33) और शिवपुरी की संजय कॉलोनी निवासी पवन (32) बताए। तलाशी में उनके पास से 10,77,400 नकद बरामद किए गए। आरपीएफ इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार कौशिक ने बताया कि पूछताछ में युवक ये नहीं बता पाए कि रुपये वे कहां से लाए हैं और कहां ले जा रहे हैं। इस पर आयकर विभाग को इसकी सूचना दी गई। आयकर की टीम ने युवकों को नकदी समेत अपने साथ ले गई। पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें