पूछताछ करने पर उनके पास से 10,77,400 रुपये की नकदी बरामद हुई। युवक नकद रकम के बारे में स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। इस पर उन्हें आयकर विभाग के सुपुर्द कर दिया गया।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान प्लेटफॉर्म नंबर चार-पांच पर दो युवक संदिग्ध अवस्था में नजर आए।
विज्ञापन
पूछताछ करने पर उनके पास से 10,77,400 रुपये की नकदी बरामद हुई। युवक नकद रकम के बारे में स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। इस पर उन्हें आयकर विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। विभागीय जांच जारी है। नकदी के साथ पकड़े गए युवकों में से एक शिवपुरी जिले का कमलागंज निवासी सोनू खटीक (33) और दूसरा शिवपुरी निवासी पवन (32) है।