फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर एक्शन में आई पुलिस, दस शातिर अपराधियों की खोली हिस्ट्रीशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नए साल में जिले में आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण रखने के लिए पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। पुलिस ने एक ही दिन में महानगर के कोतवाली, सदर बाजार, चिरगांव व शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के शातिर दस बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोल दी है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने रंगदारी, हर्ष फायरिंग व मारपीट के मामले में मोहल्ला झारखड़िया निवासी अनिल कुमार सोनी, हत्या व मारपीट में चतुरयाना मोहल्ला निवासी सोनू गेड़ा उर्फ सचिन गुप्ता, लूट के मामले में बाहर सैंयर गेट निवासी मिथुन, हत्या, मारपीट के मामले में नई बस्ती निवासी अरविंद कुशवाहा और हत्या व अवैध शराब बेचने में डडियापुरा मोहल्ला निवासी दामोदर उर्फ दम्मू की हिस्ट्रीशीटर खोली है। इसी तरह थाना सदर बाजार पुलिस ने चोरी व लूट के मामले में भट्टागांव के परदेसी मोहल्ला निवासी कैफी उर्फ इमरान, हत्या में राहुल अहिरवार और वाहन चोरी में चिरगांव थाना पुलिस ने निवी गांव निवासी जीतू पाल, हत्या व डकैती में नरेश यादव उर्फ बब्बा व शाहजहांपुर थाना पुलिस ने हत्या व मारपीट में जयनारायण उर्फ जैना की हिस्ट्रीशीट खोली है।
ऐसे होगी हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी
एसपी सिटी विवेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि हिस्ट्रीशीट खुलने पर अपराधियों की पुलिस निगरानी करेगी। इनका किन लोगों से संपर्क है, किस तरह के लोगों से मेलजोल है। घर पर रहते हैं या कहीं बाहर रहते हैं आदि जानकारी समय - समय पर पुलिस जुटाती रहेगी। इसके लिए बीट कांस्टेबल, हल्का दरोगा और थाना प्रभारी अपने - अपने स्तर से निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें