फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयाप्रदा पर जुर्माना, नहीं देने पर जब्त होगी कार

Mon, 15 Apr 2013 12:16 AM IST
रामपुर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी कार पर अवैध रूप से लाल बत्ती लगाने के आरोप में एआरटीओ कौशलेंद्र प्रताप यादव ने सांसद जयाप्रदा पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। उन्होंने कहा कि अगर एक माह के अंदर जुर्माने की राशि जमा नहीं की गई तो रामपुर आने पर कार जब्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन


एआरटीओ के मुताबिक सांसद की कार पर घूमने वाली लाल बत्ती लगी थी, जो नियम के मुताबिक नहीं लगाई जा सकती है। इस आरोप में लाल बत्ती उतार ली गई और कार का चालान काटा गया।

एआरटीओ ने शनिवार को सांसद जयाप्रदा के कार्यालय के बाहर खड़ी उनकी कार लाल बत्ती उतार ली थी। उधर, एआरटीओ ने लखनऊ में अमर सिंह द्वारा लगाए गए सांसद जयाप्रदा से अभद्रता के आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन


एआरटीओ ने बताया कि अभी यह पता नहीं है कि कार किसके नाम पर रजिस्टर्ड है, लेकिन कार के ऊपर सांसद जयाप्रदा का लोकसभा का पास व स्टीकर लगा हुआ है। इसलिए हम मानकर चल रहे हैं कि कार सांसद जयाप्रदा की है। कार का जो चालान काटा गया है उसमें भी वाहन स्वामी का नाम जयाप्रदा ही लिखा गया है।

कार के रामपुर में नहीं आने की स्थिति में कार के संबंधित रजिस्ट्रेशन अधिकारी को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। एआरटीओ ने बताया कि जुर्माना नहीं अदा करने की स्थिति में कोर्ट से अनुमति लेकर जुर्माना वाले राशि के बराबर की संपत्ति भी कुर्क की जा सकती है।

एआरटीओ ने कहा कि मैं सांसद के कार्यालय से बाहर कार के पास खड़ा था। सांसद के बुलाने पर मैं उनके कार्यालय में गया था। इस दौरान मीडिया के लोग भी वहां मौजूद थे। कैमरे चल रहे थे, क्या किसी के पास ऐसी कोई रिकार्डिंग है जिससे प्रमाणित हो सके कि मैंने सांसद के साथ अभद्रता की है। मैं अपना पूरा पक्ष सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर रखूंगा। एआरटीओ कौशलेंद्र प्रताप यादव ने रविवार को एसपी से सुरक्षा मुहैय्या कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें