फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब किसी भी बैंक में जमा करें बिजली का बिल

Mon, 15 Apr 2013 12:09 AM IST
गाजियाबाद/डीपी आर्य
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली का बिल जमा कराने के लिए लंबी लाइनों से अब छुटकारा मिल जाएगा। पावर कारपोरेशन ने अब बिल जमा कराने के कई विकल्प खोल दिए हैं।
विज्ञापन


आप किसी भी बैंक, एटीएम, मोबाइल या ऑनलाइन भी अपना बिजली का बिल जमा कर सकते हैं। इसके अलावा बिलिंग से संबंधित तमाम अपडेट भी निगम की वेबसाइट से ले सकते हैं। गाजियाबाद संभाग में यह योजना शुरू कर दी गई है।

बिजली का बिल जमा करना नौकरीपेशा के लिए बड़ी मुसीबत था। उन्हें छुट्टी लेकर बिलिंग सेंटर पर लंबी लाइनों से जूझना पड़ता था। पावर कारपोरेशन ने अब कहीं भी बिल जमा करने की आजादी दे दी है। अब कस्टमर अपने क्षेत्र के अधिशासी अभियंता के खाते में किसी भी बैंक से बिल जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन


एटीएम या मोबाइल से भी बिल की राशि ट्रांसफर की जा सकती है। इसके अलावा कारपोरेशन की साइट, डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.पीवीएनएल.ओआरजी पर जाकर बिल डिटेल ली जा सकती है। बिल जमा करने के लिए ईईईयूडीडी (इलेक्ट्रिक एक्जिक्यूटिव इंजीनियर अरबन डिस्ट्रिक्ट डिविजन (जोन का नंबर) पर चेक जारी किया जा सकता है। चेक एकाउंट पेई ही जारी करें और उसके पीछे अपना कनेक्शन-मोबाइल नंबर लिख दें।

यही नहीं बिल एकमुक्त एडवांस भी जमा कराया जा सकता है। इसमें से बिल के अनुसार पैसा कटता रहेगा। कस्टमर बिल जमा कराने की रसीद का नंबर अपने क्षेत्र के एसडीओ, जेई या लाइनमैन को मैसेज कर बिल अपडेट करा सकते हैं। कारपोरेशन बिल की रसीद भी कस्टमर के पते पर पहुंचा देगा।
विज्ञापन


"नई व्यवस्था में बिल कहीं भी किसी सीवीएस बैंक ब्रांच में जमा कराया जा सकता है। मनी ट्रांसफर के अन्य विकल्प भी खुले हैं। ऑनलाइन बिलिंग सर्विस भी अपडेट है। बिल जमा होने के एक दिन बाद बिलिंग डाटा अपडेट हो जाता है। नेट पर अपना बिल और यूनिट भी चेक कर सकते हैं।"
- पीके माहेश्वरी, चीफ इंजीनियर, गाजियाबाद संभाग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें