फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युगांत शेखर 26 फीट की छलांग लगाकर रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल प्रतियोगिता युवाओं के अंदर न केवल जोश पैदा करती है, बल्कि खेल के माध्यम से परस्पर एकता की भावना भी बढ़ती है। उक्त बातें मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी आलोक आर्या ने मंगलवार को स्वामी विवेकानंद इण्टरमीडिएट कॉलेज हरीपुर में आयोजित लंबी कूद प्रतियोगिता के अवसर पर कही।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अमरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि एक अच्छा खिलाड़ी ना केवल स्वयं को स्वस्थ रखता है, बल्कि उसका अनुसरण करते हुए अन्य युवा साथी भी आगे बढ़ते हैं। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुईथाकला राकेश तिवारी ने कहा कि खेल भावना युवाओं को सदैव आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर लंबी कूद प्रतियोगिता में बिजनौर से आए युगांत शेखर सिंह ने 26 फीट छलांग लगाकर पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर मोतिगरपुर से आए नीरज यादव 24 फीट 7 इंच व जौनपुर के मोहन निषाद 22 फीट रहे। लंबी कूद प्रतियोगिता में अभिषेक तिवारी , संदीप यादव, विकास पांडे, अभिषेक सिंह, अनुराग, सत्यम, अनुज, राजन, मनीष का भी बेहतरीन प्रदर्शन रहा। प्रथम पुरस्कार के रुप में युगांत शेखर सिंह को आयोजक समिति ने साइकिल प्रदान किया। इस अवसर पर प्रबंधक अमरीश मिश्र, रण बहादुर सिंह, जगदंबा उपाध्याय, विवेकानंद उपाध्याय, कल्लू पांडे, विजय शंकर श्रीवास्तव, विक्की वर्मा, दीपक सिंह, विकास नारायण झा, अजय नारायण झा, उमाशंकर मिश्र, पतिराम गौतम, आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर संत भारती व विजय उपाध्याय ने किया। लंबी कूद प्रतियोगिता के रेफरी खेल शिक्षक चिंतामणि मिश्र व पूर्व प्रदेश चैंपियन शेष नारायण झा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें