फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मड़हा में युवक ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। थाना क्षेत्र के लखनीपुर गांव में युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक द्वारिका यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

लखनीपुर गांव निवासी ओमप्रकाश बिंद का पुत्र अजय बिंद (22) स्नातक की पढ़ाई करता था। साथ ही सेना में भर्ती के लिए प्रयासरत था। रोज की तरह अजय 11 बजे खाना खाकर मड़हा में सोने चला गया। अजय का छोटा भाई विजय बिंद मड़हा से भाई के न निकलने पर सुबह गया तो भाई के शव को बॉस के सहारे रस्सी से लटकते देख चिल्लाने लगा। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोग व पिता की मौजूदगी में शव नीचे उतरवाया गया। मृतक युवक की मां करीब 8 साल पहले मर चुकी है। परिवार में सिर्फ पिता ओमप्रकाश व पुत्र अजय व विजय ही घर पर रहते थे। होनहार पुत्र की मौत से पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें