फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में पड़ोसियों ने युवक को पीट कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। क्षेत्र के कुरनी गांव में सोमवार को दोपहर बाद भूमि विवाद में हुई मारपीट में एक युवक को घायल हो गया। पुलिस घायल से तहरीर लेकर मेडिकल के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

घायल कृष्ण प्रकाश थाने पहुंच कर तहरीर देते हुए शिकायत की कि उनके पड़ोसी गुड्डू उनके घर जाने की कोली वाले रास्ते में अक्सर व्यववधान करते रहते हैं। सोमवार को वह पशुओं को चारा देकर घर की तरफ कोली के रास्ते आ रहा था कि गुड्डू व उनके परिवार के गीता रेनू व सरिता देवी लाठी डंडे से उनको मारने लगे। वह जान बचाने के लिए भागा तो वे लोग घर तक खदेड़ कर पिटाई कर दिए। इससे उसके सिर व शरीर में गहरी चोटें आईं। विवाद के ही कारण उसके माता पिता को भी यही लोग मारपीट कर घायल कर दिए थे। इसका मुकदमा अभी दीवानी न्यायालय में चल रहा है। बाद में उन दोनों का निधन हो गया। उन्होंने कई बार समाधान दिवस और एसडीएम मछलीशहर को उक्त संबंध में आवेदन दिया लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका। थानाध्यक्ष विवेक तिवारी ने बताया कि वादी की तहरीर मिली है। उसे मेडिकल के लिए भेजते हुए मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें