फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में गिरे तार की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन थाना क्षेत्र के जमालुद्दीनपुर गांव में मंगलवार की भोर में धान के खेत में गिरे बिजली तार की चपेट में आकर एक युवक, एक नीलगाय और जंगली सूअर की की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बिजली विभाग को फोन से सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

जमालुद्दीनपुर गांव निवासी नंदलाल वर्मा के खेत से 440 वोल्ट का बिजली तार गया हुआ है, जो रात में टूटकर खेत में गिर गया था। भोर में इसी गांव के तकिया मजरा निवासी 20 वर्षीय फरहान पुत्र उमर फारुक शौच करने के लिए जा रहा था। इस दौरान खेत में टूट कर गिरे बिजली तार के चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही झुलस कर मौत हो गई। इसी तार की चपेट में आकर एक नीलगाय और जंगली सूअर की भी मौत हो गई। युवक की मौत से स्वजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के अनुसार काफी समय से बिजली का जर्जर तार बदलने की मांग की जा रही थी, लेकिन जिम्मेदारों ने तार नहीं बदला, जिससे यह घटना हो गई। पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि मृत पशुओं का भी दफनवा दिया गया।
वर्जन...
- रीवैंप्ड स्कीम शीघ्र शुरू होने वाली है, जिसमें सभी जर्जर बिजली के तारों को भी बदलने का प्रावधान है। जिसके बाद पुराने सभी तार बदल दिए जाएंगे। - विवेक खन्ना, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें