फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, ट्रेन का इंजन फेल, चार ट्रेनें बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शाहगंज क्षेत्र के छभवां गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद ट्रेन के इंजन में खराबी आने से दो घंटे तक ट्रेन ट्रैक पर खड़ी रही। जिसके चलते चार ट्रेनें बाधित हुईं।
विज्ञापन

छभवां गांव निवासी हरिकेश यादव (20) पुत्र लाल बहादुर शनिवार की सुबह शौच के लिए निकला था। इस दौरान वह लखनऊ से वाराणसी की ओर जा रही साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक घर का इकलौता पुत्र था। घटना के बाद तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन ट्रैक पर खड़ी हो गई। दो घंटे बाद तुलसी नगर में खड़ी टाटा अमृतसर एक्सप्रेस का इंजन लगाकर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया जा सका। इंजन में ख़राबी के चलते किसान एक्सप्रेस व अमृतसर जालंधर एक्सप्रेस ट्रेन को शाहगंज स्टेशन पर रोका गया। कैफ़ियात एक्सप्रेस मालीपुर में और टाटा अमृतसर एक्सप्रेस तुलसी नगर में खड़ी रही। रूट क्लियर होने के बाद किसान एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से, अमृतसर जालंधर एक्सप्रेस 36 मिनट, कैफ़ियात एक्स. दो घंटे विलंब व टाटा अमृतसर तीन घंटे से अधिक विलंब से गंतव्य को रवाना हो सकी। स्टेटशन अधीक्षक आरपी राम ने बताया कि अब स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें