फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में खौफनाक वारदात: युवक का गला कटा शव मिलने से सनसनी, हाईवे से 10 मीटर दूरी पर मिली लाश

Thu, 20 Jun 2024 12:08 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

जौनपुर जिले में गुरुवार की सुबह सड़क किनारे बगीचे में युवक का गला कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने में जुटी है। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के रेहटी गांव के गेट के पास गुरुवार की सुबह वाराणसी- जौनपुर फोरलेन हाईवे से करीब दस मीटर दूर आम के बगीचे में एक 25 वर्षीय युवक गला काटकर फेंका हुआ शव मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह बगीचे की तरफ शौच करने के लिए गए ग्रामीणों ने शव देख शोर मचाया तो लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक युवक की हत्या की गई है। उसका गला किसी धारदार हाधियार से रेता गया है। मृतक के पैंट की जेब में सिगरेट की डिब्बी और पैसे मिले। साथ ही सड़क की पटरी पर एक लेडीज घड़ी पुलिस के हाथ लगी है। मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल किया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका

घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
घटना स्थल पर खून के निशान नहीं मिले। ऐसे में पुलिस ने आशंका जताई कि हत्यारों ने युवक की गला काटकर हत्या कहीं अन्य जगह पर करने के बाद शव को यहां लाकर फेंक दिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 

क्या बोली पुलिस
इस संबंध में इंस्पेक्टर राजेश यादव ने कहा कि युवक की हत्या किन कारणों से किसने किया, इसके पीछे क्या मकसद है। यह जांच का विषय है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें