फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के दिन महिला मतदान कार्मिकों के छोटे बच्चों की होगी देखभाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सात मार्च को मतदान केंद्रो पर मतदान कराने में लगे ऐसे महिला मतदान कार्मिकों को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिनके पास छोटे बच्चे होंगे। ऐसे महिला मतदान कार्मिकों के बच्चों के देख भाल के लिए मतदान केंद्रों पर क्रेच बनाया जाएगा, जिस पर बच्चों हेतु खिलौने, चाकलेट, खाने की सामग्री, पानी आदि की व्यवस्था रहेगी।जहां बच्चों की देखभाल करने का कार्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका करेंगी।
विज्ञापन

जिले के नौ विधानसभाओं में सात मार्च को मतदान होना है, जिसमें पुरुष कर्मचारियों के साथ ही महिला कर्मचारियों को मतदान कार्मिक के रूप में लगाया गया है, जिसमें कई ऐसी महिला मतदान कार्मिक हैं, जिनके पास छोटे बच्चे हैं। ऐसे महिला मतदान कार्मिकों को मतदान कराने में परेशानी न हो और आराम से मतदान कार्य संपन्न करा सके, इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा की ओर से मतदान केंद्रो पर क्रेच बनाने और इसकी देख भाल करने की जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को देने का निर्देश दिया है, जिसके क्रम में मतदान के दिन मतदान केंद्रो पर क्रेच बनाया जाएगा, जहां महिला मतदान कार्मिकों के छोटे बच्चों की देखभाल की जाएगी, इसके लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और दो सहायिकाओं की ड्यूटी लगाई गई है।
मतदान के दिन मतदान कार्मिक के रूप में लगी महिला कर्मचारियों को छोटे बच्चों के कारण मतदान कराने में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े, वे आराम से मतदान कार्य संपन्न करा सके, इसके मद्देनजर यह व्यवस्था मतदान केंद्रों पर की गई हैं। - अनुपम शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें